
मोहन भागवत बोले -जनता और सरकार दोनों की लापरवाही से आई कोरोना की दूसरी लहर
Bharat varta desk
कोरोना की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है और हमें पॉजिटिव रहना होगा. आर एस एस प्रमुख देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘पॉजिटिविटी अनलिमिटेड’ विषयक व्याख्यान माला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद सरकार और जनता दोनों लापरवाह हो गई थी. गफलत के कारण यह समस्या उत्पन्न हो गई है.
दृढ़ संकल्प, सतत प्रयास व धैर्य के साथ हमारा समाज कोरोनावायरस पर निश्चित तौर से विजय प्राप्त करेगा. उन्होंने कहा कि यह समय गुण-दोषों की विवेचना का नहीं है. बल्कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ सामूहिक रूप से प्रयास करने का जरूरत है ताकि इस संकट से हम पार पा सकें. उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जो जहां हैं कोरोना के खिलाफ टीम भावना को मजबूत करें और उससे निपटने के लिए तमाम उपायों को अपनाएं.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More