
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के चुनाव में जादू चला जिसके चलते भाजपा एनडीए में बड़े भाई के रूप में उभरी।
चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटें आई है इनमें भाजपा को 74 सीट मिली है। इसके पहले 2015 के चुनाव में भाजपा को 54 सीटें मिली थी .इस बार के चुनाव में भाजपा ने 111 और जदयू के 115 उम्मीदवार खड़े थे। इतनी बड़ी तादाद में उम्मीदवारों की जीत के पीछे प्रधानमंत्री की भूमिका अहम मानी जा रही है। यह उनका ही असर माना जा रहा है कि परिणाम आने के बाद भाजपा जदयू से आगे निकल गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सूबे में कुल 12 जनसभाएं की थी। बिहारी अंदाज में वोटरों को एनडीए के पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश की। इसका सीधा लाभ भाजपा को मिला। उनकी सभाओं का असर हुआ। उनके भाषणों को लोगों ने समझा। महिलाओं को अपने पक्ष में करने में वे कामयाब रहे। उन्होंने महिलाओं के लिए किए गए अपने एक- एक काम को गिनाया। बिहार के सर्वाधिक लोक आस्था के महापर्व छठ का उल्लेख भी अपने भाषणों में किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आपका बेटा दिल्ली में बैठा है, छठ की तैयारी कीजिए कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने जगह-जगह भोजपुर जिले के एक गांव की उस महिला की चर्चा की जिनका चुनाव के दौरान वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह महिला प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कामों को बता रही है।
मोदी ने जंगल राज के युवराज की बार-बार चर्चा कर बिहार के लोगों को डराया भी था। उन्होंने लालू राज को जंगलराज बता उस दौरान बिहार की स्थिति की लोगों को याद दिलाई।
प्रधानमंत्री के धुआंधार प्रचार का भाजपा के उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिला।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More