
पटना भारत वार्ता संवाददाता
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में विधायकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्हें निर्लज्ज कुमार बताया. उन्होंने अकहा कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल की घटना के लिए विधायकों से क्षमा नहीं मांगेंगे तब तक वे सदन में नहीं जाएंगे. तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा है -मेरा नाम तेजस्वी है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कठपुतली अधिकारियों को अच्छे से पता होना चाहिए कि कोई भी सरकार स्थायी नहीं होती है। हमारे पास सभी का फ़ुटेज है। जनतंत्र में जनता मालिक होती है। सत्ता किसी की बपौती नहीं है।
विधानसभा के अंदर माननीय विधायकों के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार और मारपीट की गई वह पूर्णत: अलोकतांत्रिक है। इन्होंने एक असंसदीय परंपरा स्थापित की है। यदि मुख्यमंत्री इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो हम शेष कार्यकाल के लिए विधानसभा का बहिष्कार कर सकते हैं!
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More