
Bharat Varta Desk : इलाहाबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के लिए नामों की तलाश पूरी हो गई । जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी एक्टिंग चीफ जस्टिस होंगे। मौजूदा जजों में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने अधिसूचना जारी की है। वर्तमान चीफ जस्टिस संजय यादव 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल सिर्फ तेरह दिनों का ही था। उम्र पूरी हो जाने से वह 25 जून को ही इस पद पर से रिटायर हो रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी को एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यभार सौंपा जाएगा। उनका कार्यकाल अभी करीब पंद्रह महीनों का बचा हुआ है। साल 2007 में सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट के जज बने। उसके बाद 2019 में इलाहाबाद हाईकोर्ट आ गए थे।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More