अपराध

मुजफ्फरपुर मे प्रॉपर्टी डीलर सहित पांच को गोलियों से भूना, दो की मौत

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में आशुतोष शाही की बॉडीगार्ड समेत हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दि‍या। हमले में दोनों बॉडीगार्ड को भी गोली लगी, जिसमें से एक की मौत हो गई। कुल पांच लोगों को गोलियां मारी गईं हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है। चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार घायलों में एक वकील भी हैं।
आशुतोष शाही जमीन के कारोबार से जुड़े थे। उन्‍होंने पिछले विधानसभा चुनाव में नामांकन भी किया था। नामांकन अवैध होने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे।

बता दें कि पिछले साल मंटू शर्मा ने उन्‍हें जान से मरने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुंबई से मंटू शर्मा को गिरफ्तार किया था।

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही पूर्व से भी अपराधियों के निशाने पर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने गाडी को बुलेट प्रूफ भी करवाया था। आज भी उसी गाडी से था लेकिन जैसे ही गाड़ी से उतरे पहले से घात लगाए हमलावारो ने स्वचालित हथियार से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमे संभलने का मौका भी नहीं मिला।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago