बड़ी खबर

मुख्यमंत्री के पांच बड़े प्रस्तावों को नितिन गडकरी ने स्वीकार किया

पटना संवाददाता : बिहार के सोन नदी पर बने कोईलवर पुल के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने एक-दूसरे की जम कर तारीफ की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो भी प्रस्ताव रखा, उसे नितिन गडकरी ने तुरंत मंजूर कर लिया। कोईलवर पुल के उद्घाटनकर्ता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्ताव को उसी समय मंजूर कर लिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 प्रस्ताव दिए और कहा कि इनके निर्माण से बिहार का कायाकल्प हो जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 5 प्रस्ताव है
उत्तर प्रदेश में बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लाभ बिहार को मिले।
इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी का सुझाव जो दिया गया। इसके लिए भरौली (बक्सर) से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए 4-लेन एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला किया गया है. 17 किमी लिंक रोड के निर्माण के लिए जून, 2021 तक DPR बन जाएगा. इसके बनने से पटना से उत्तर प्रदेश जाना आसान हो जाएगा।

दूसरा प्रस्ताव मोकामा-मुंगेर मार्ग के चौड़ीकरण का था।उसे भी स्वीकार कर लिया गया है। 70 किमी मार्ग को 4-लेन चौड़ीकरण के लिए DPR बन रहा है, जो अप्रैल 2021 तक पूरा हो जाएगा।

तीसरा प्रस्ताव है मुजफ्फरपुर-बरौनी मार्ग के चौड़ीकरण का। इस पर ट्रैफिक अधिक है।सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।इसलिए इसके 4-लेन चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा।

चौथा प्रस्ताव है खगड़िया-पूर्णिया मार्ग (NH – 31) के 4-लेन चौड़ीकरण का सुझाव है । इसका DPR का काम अप्रैल, 2021 तक पूरा हो जाएगा. इसके चौड़ीकरण से दालकोला – गुवाहाटी (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) आना -जाना आसान हो जाएगा।

पांचवीं प्रस्ताव मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनवर्षा मार्ग (NH- 77) को 4-लेन का है जो रामजानकी मार्ग का हिस्सा है। उसके चौड़ीकरण की योजना बनी हुई है। इसका DPR मई, 2021 तक बन जाएगा। इसके चौड़ीकरण से जनकपुर धाम (नेपाल) जाना आसान हो जाएगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago