बड़ी खबर

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद डीजीपी ने पत्रकारों के लिए जारी किया फोन नंबर

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फटकार के बाद डीजीपी एसके सिंघल ने प्रेस / मीडिया कर्मियों के लिए फोन नंबर जारी किया है। बिहार के डीजीपी ने अपना बेस फोन नंबर और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है। अब डीजीपी से 9431602302 पर बात हो सकेगी। डीजीपी का बेस फोन नंबर 0612-2294301, 2294302 नंबर भी जारी किया गया है।

बता दें कि आज जब मुख्यमंत्री आर ब्लॉक – दीघा सिक्स लेन सड़क “अटल पथ” का शुभारंभ करने पहुंचे थे तो उस दौरान राज्य में बिगड़े विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और पत्रकारों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। ऐसा पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री को आमने-सामने इतने तीखे सवालों को झेलना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री तब और झल्ला गए जब पत्रकारों ने कहा कि आपके डीजीपी न तो फोन उठाते हैं और न ही मैसेज के जवाब देते हैं। मुख्यमंत्री ने उसी वक्त बीच सड़क पर ही डीजीपी को फोन कर कहा था कि फोन उठाया कीजिये।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

3 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago