
सेंट्रल डेस्क:उत्तर प्रदेश के माफिया सरगना और विधायक मुख्तार अंसारी और उनके इनामी बेटे अब्बास अंसारी को राजस्थान और पंजाब की सरकारों ने “स्टेट गेस्ट’ बना कर रखा है. उन्हें लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 32 बार गाड़ी भेजी मगर पंजाब सरकार ने मुख्तार को नहीं लौटाया.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है कि दोनों जगह आपकी सरकार है . मऊ के बसपा विधायक मुख्तार अंसारी अपहरण के मामले में पंजाब के जेल में बंद है.
अलका पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी है जिनकी हत्या 2005 में गोली मारकर कर दी थी. हत्या के आरोप में मुख्तार अंसारी पर केस दर्ज हुआ था मगर बाद में उन्हें बरी कर दिया गया.
अलका राय ने 30 जनवरी को प्रियंका गांधी को जो पत्र लिखा उसे साझा करते हुए कुछ तस्वीर भी जारी किए.
उन्होंने लिखा है कि इन तस्वीरों से स्पष्ट है कि मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी की शादी राजस्थान सरकार के संरक्षण में धूमधाम से कराई गई. जबकि अब्बास अंसारी को पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषित कर रखा है.उन्होंने आगे लिखा है कि मेरे पति कृष्ण नंदन राय के हत्या के आरोपी मुख्तार अंसारी को आपकी सरकारें संरक्षण दे रही है. इससे उन्हें और उनके परिवार को कष्ट हो रहा है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More