बड़ी खबर

मुकेश अंबानी ने लंदन में खरीदा घर, बसने की खबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया अफवाह


Bharat varta desk:
देश का सबसे अमीर परिवार और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार सहित लंदन में बसने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इस खबर का खंडन किया गया है और कहा गया है कि रिलायंस चेयरमैन और उनके परिवार का लंदन या किसी भी देश में बसने की योजना नहीं है।
दरअसल अंग्रेजी अखबार मिड डे ने सूत्रों के हवाले से खबर लिखी कि मुकश अंबानी अपने परिवार के साथ लंदन में रहने जा रहे हैं।
इसमें बताया गया है कि उन्होंने लंदन के बकिंघमशायर, स्टोक पार्क में एक 300 एकड़ की संपत्ति ली, जहां वे परिवार के साथ बसेंगे। रिपोर्ट के अनुसार अंबानी ने इस साल की शुरुआत में स्टोक पार्क की संपत्ति 592 करोड़ रुपये में खरीदी थी। शुक्रवार को दिन भर सोशल मीडिया में यह खबर चलती रही और लोग तरह तरह के विचार जाहिर करते रहे। लेकिन शुक्रवार की शाम को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से कहा गया कि यह खबर पूरी तरह अफवाह निराधार है। चेयरमैन और उनका परिवार कहीं दूसरी जगह बसने नहीं जा रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

3 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 weeks ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 weeks ago