
कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता : पश्चिम बंगाल की सियासी गलियारे में भूचाल आने का संकेत है. विधानसभा चुनाव के बाद लगातार हो रही हिंसा के बीच 30 से अधिक भाजपा विधायकों के टूटकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के खेमे में जाने की संभावना जताई जा रही है. इसके पहले कई नेेता भाजपा छोड़कर ममता के पाले में जा चुके हैं.
मुकुल रॉय भी टीएमसी के संपर्क में
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे के भी टीएमसी के संपर्क में होने की खबर है. इन खबरों के बीच 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुकुल रॉय को फोन कर के अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी का हालचाल लिया था. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने फोन के बहाने उन्हें टीएमसी में जाने से रोकने की कोशिश की है. मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने पिछले दिनों अपने फेसबुक पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधा था. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर संकेत करते हुए लिखा था कि चुनी हुई सरकार की आलोचना करने की जगह आत्मनिरीक्षण करना ज्यादा बेहतर होगा. यहां बता दें कि मुकुल रॉय के बेटे को विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकट दिया था मगर वे जीत नहीं पाए. मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के पहले टीएमसी के 33 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे जिनमें से 13 को पार्टी ने टिकट दिया था. हालांकि भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने भाजपा विधायकों में टूट की किसी भी तरह की संभावना से इनकार किया है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More