
NewsNLive : बिहार में प्रथम चरण के मतदान के ठीक 1 दिन पूर्व मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग में एक युवक की मौत पर राजनीति में भी बवाल हो गया है. महागठबंधन दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है. एनडीए के नेताओं ने घटना के पीछे विपक्ष की साजिश बताया है.
राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहां कि मुंगेर की घटना पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई है. निर्दोष लोगों पर लाठी और गोली बरसाई गई है. उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता में आने के लिए अभी आगे देखिए क्या-क्या करती है. वोट के लिए जनता की आवाज को दबाया जा रहा है. वोट के एक-दो दिन पहले जनता को आतंकित किया जा रहा है.
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने राजद के आरोप को झूठा बताया है. भाजपा के दूसरे राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने इसे विपक्ष की साजिश बताई है. इस पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा और जदयू को हर घटना के पीछे विपक्ष की साजिश ही दिखाई पड़ती है.
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More