धर्म/अघ्यात्म

मिलाद-उन-नबी आज, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई


Bharat varta desk:
आज दुनिया भर मेंईद-ए-मिलाद-उन-नबी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12 वें दिन दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस्लाम के तीसरे महीने यानि मिलाद उन-नबी की शुरुआत हो चुकी है। आज मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में जगह-जगह जुलूस निकाले जा रहे हैं।मोहम्मद साहब के सम्मान में कई बड़े आयोजन गांव से लेकर शहर तक वह किए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाई बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए हम सब पैगंबर मोहम्मद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली और देश में सुख शांति बनाए रखने के लिए कार्य करें। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मिलाद-उन-नबी की बधाई। चारों ओर शांति और समृद्धि हो। दया और भाईचारे के गुण हमेशा कायम रहें। ईद मुबारक!

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago