
Bharat varta desk:
झारखंड के साहिबगंज से कटिहार के मनिहारी जा रही मालवाहक जहाज पर लदे करीब एक दर्जन ट्रक गंगा में पलट गए हैं । इस हादसे में 15 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। सभी ट्रकों पर उनके चालक और खलासी सवार थे। लापता लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है।
घटना देर रात की है। साहिबगंज गंगा घाट से मालवाहक जहाज साहिबगंज के लिए चली थी। बताया जा रहा है कि मनिहारी घाट के नजदीक पहुंचने पर एक ट्रक के गंगा में पलट जाने से जहाज का संतुलन बिगड़ गया और करीब एक दर्जन तक गंगा में समा गए। मालवाहक जहाज को किसी तरह किनारे लाया गया। सभी ट्रकों पर स्टोन चिप्स लदे थे।
इस घटना के बाद बचाव का काम जारी है। लोगों का पता लगाने के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम से मदद मांगी गई है। साहिबगंज के उपायुक्त और एसपी ने स्टीमर से घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन साहिबगंज से मनिहारी की ओर पत्थर लदे ट्रक मालवाहक जहाज से ढोए जाते हैं। इसके पहले भी कई बार ओवरलोड और अन्य कारणों से यात्री जहाज और मालवाहक जहाज हादसे का शिकार हो चुके हैं। तीन दशक पहले इसी गंगा में यात्री जहाज के समा जाने से 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More