बड़ी खबर

मालदा रेल के डीआरएम विकास चौबे दिल्ली जाएंगे, मिली नई जिम्मेदारी

Bharat varta desk:

मालदा रेल के डीआरएम विकास चौबे को नई जिम्मेदारी मिलने जा रही है। उनकी अगली पोस्टिंग नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली में होगी। वे डायरेक्टर, ट्रांसपोर्ट- सेफ्टी-मार्केटिंग, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाए गए हैं जिसका मुख्यालय नई दिल्ली के द्वारका में है। डीआरएम के कार्यकाल को पूरा करने के बाद वे नए पद पर ज्वाइन करेंगे। सितंबर में उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। बता दें कि एनएचएसआरसीएल का गठन कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत किया गया था। इस निकाय का उद्देश्य भारत में हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं का विकास और कार्यान्वयन है। निगम रेल मंत्रालय, भारत सरकार और दो राज्य सरकारों – गुजरात और महाराष्ट्र की इक्विटी भागीदारी के साथ संयुक्त क्षेत्र में एक ‘ विशेष प्रयोजन वाहन ‘ (एसपीवी) है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago