पॉलिटिक्स

मांझी का न मंत्री और न ही राज्यपाल बनने में रुचि, सीएम से मिल कर दी बधाई, पार्टी से कोई बनेगा मंत्री

पटना। ‘हम’ पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे नो नई सरकार में न मंत्री बनेंगे और न ही किसी राज्य का राज्यपाल बनने में उन्हें रुचि है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऐसे में वे अब मंत्री नहीं बनेंगे। 2015 में भी उन्हें ऑफर मिला था। राज्यपाल बनाने की भी बात आई थी लेकिन वे जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले दरोगा प्रसाद राय और केदार पांडेय मुख्यमंत्री होने के बाद भी मंत्री बने थे मगर वे सिद्धांत वाले नेता हैं। गरीब आदमी हैं। उन्हें पद का लाभ स्वीकार नहीं है।

मांझी ने आज अपने सभी विधायकों और पार्टी के एक विधान पार्षद के साथ बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले और उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से कोई मंत्री बन सकता है।

बता दें कि ‘हम’ पार्टी से मांझी समेत चार विधायक जीते हैं। इनमें उनकी समधन ज्योति मांझी भी शामिल हैं। उनके बेटे पहले से विधान पार्षद हैं। अगर मांझी ने मंत्री बनने से इंकार के बाद पार्टी से उनके बेटे या समधन को मंत्री बनाया जा सकता है। वैसे एक चर्चा यह भी है कि मांझी के राजनीतिक कद को देखते हुए उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वे अभी बिहारी की राजनीति में सबसे बड़े दलित चेहरा हैं, ऐसे में उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बना कर बड़ा संदेश दिया जा सकता है। वैसे अभी इस बात की सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago