
Bharat varta desk:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मई महीने में दूसरी बार आज पार्टी कार्यालय पहुंचे और राज्य भर से आए पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी बातों को सुना, उनसे फीडबैक लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आयोग और अन्य कई खाली पदों को भरा जाए। उनपर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बिठाया जाए।
घंटों चली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन और कार्यकर्ताओं के समस्याओं की भी जानकारी ली। बैठक से निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब महीने में दो बार यहां आया करेंगे ताकि कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लोगों पर सीबीआई छापे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो छापा मारने वाले ही बताएंगे कि क्यों कार्रवाई हो रही है। केंद्रीय मंत्री और जनता दल यू के नेता आरसीपी सिंह के दोबारा राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी समय है। समय पर सब कुछ जानकारी दे दी जाएगी।
इस दौरान सीएम नीतीश के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा और अशोक चौधरी मौजूद रहे।
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More