
Bharat varta desk:
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अभी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी कार्यालय में तलब किए गए हैं। ईडी ने उन्हें पहले भी कई बार बुलाया था मगर आज वे कार्यालय में पहुंच चुके हैं । जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग केस में वे आरोपी है। आरोपों की जांच के लिए आज ईडी ने उन्हें बुलाया है। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारी वझे (अब बर्खास्त) को शहर के बार और रेस्तरां से महीने में 100 करोड़ से अधिक की वसूली करने के लिए कहा था। परमवीर भी फरार हो गए हैं। पूर्व गृह मंत्री को इसके पहले ईडी ने कई बार पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था मगर वह नहीं आए थे। आज सबकी नजर पूछताछ की ओर टिकी हुई है। उधर पीट कार्यालय जाने के पहले पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने वाले पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह देश छोड़कर फरार हो गए हैं।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More