महंगाई के खिलाफ 26 को वामदल करेंगे राजभवन के सामने प्रदर्शन


Bharat varta desk
बढ़ती महंगाई के खिलाफ वाम दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कृषि कानून, कोरोनावायरस के खिलाफ केंद्र सरकार की विफलता समेत कई अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। बिहार और झारखंड में भी वाम दल के नेता प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को रांची में वामदलों की बैठक हुई. इसमें महंगाई, कृषि कानून, कोविड महामारी से लेकर केंद्र सरकार की निजीकरण नीति समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसमें तय हुआ कि 26 जून को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के लिए दो जून की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। खाने-पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरसो‌ तेल का दाम रिकार्ड तोड़ रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago