
गौरव दुबे की विशेष रिपोर्ट
कोल्हान के कमिश्नर डॉ0 मनीष रंजन ने झारखंड की सर्वाधिक पिछड़ी जनजाति हो समाज के पढ़े लिखे नौजवानों को अफसर बनाने का बीड़ा उठाया है. चतुर्दिक पिछड़ापन झेल रहे इस समाज में प्रशासनिक पदों पर बहुत कम लोग पहुंचते हैं. चाईबासा में कमिश्नर के रूप में योगदान करने के बाद मनीष रंजन ने इस कमी को महसूस किया. उसके बाद उन्होंने नेतरहाट स्कूल के पूर्व हो छात्रों के साथ “होरा” अभियान शुरू करने का फैसला किया. रविवार को इसकी विधिवत शुरुआत की गई है . पेशे से इंजीनियर और नेतरहाट के पूर्व छात्र मुकेश बीरूवा बताते है कि हमारे समाज में होरा का मतलब रास्ता होता है. इस अभियान का लक्ष्य पढ़े-लिखे नौजवानों के लिए एक नया रास्ता बनाना है.
इस अभियान के उद्घाटन के मौके पर 150 से अधिक छात्र जुटे थे . उन्हें संबोधित करते हुए कमिश्नर डॉ मनीष रंजन ने कहा कि हो छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. लेकिन सही मार्गदर्शन के अभाव में प्रशासनिक सेवा में छात्र नहीं आ पा रहे हैं. इस कमी को पूरा किया जाएगा . जेपीएससी, बीपीएससी और दूसरी राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए छात्र जमकर तैयारी करें . कमीशन ने छात्रों को बताया कि वह कैसे तैयारी करें. परीक्षा के पैटर्न की भी जानकारी दी. साथिया समझाएं कि परीक्षा में सफलता कैसे प्राप्त की जा सकती है. नौजवान नकारात्मक विचारों का त्याग करें और सकारात्मक विचार वह नई उर्जा से अपने को लैस करें.
डॉ मनीष रंजन द्वारा लिखी गई झारखंड सामान्य ज्ञान और प्रतियोगिता की तैयारी के लिए दूसरी पुस्तकें छात्रों को दी गई. छात्रों को मोटिवेट करने के लिए उन्होंने कई प्रेरक प्रसंग सुनाए. उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए अपने में आत्मविश्वास पैदा करना सबसे जरूरी है. अगले कार्यक्रम में कमिश्नर छात्रों को इसके लिए विशेष ट्रेनिंग भी देंगे. परीक्षा की तैयारी के लिए 60 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था मगर कार्यक्रम में 150 छात्र पहुंचे. इंजीनियर मुकेश बीरूवा ने बताया कि हो समाज में नौकरी करने वाला एक-एक एक आदमी तीन तीन छात्रों को पढ़ाने में सहयोग करेगा. नेतरहाट के पूर्व छात्र और इंडियन रेलवे के पूर्व मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर अर्जुन मुनिया , केनरा बैंक मैनेजर दुम्बी दिग्गी, रोशन पाठ पिंगुआ , जयकिशन आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More