
Bharat Varta Desk : जेल में बंद युट्यूबर मनीष कश्यप पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाने के राज्य सरकार के फैसले पर तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि के द्वारा मुहर लगाने की वायरल खबर झूठी और अफवाह है। तमिलनाडु राजभवन ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इस खबर का खंडन करते हुए झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
तमिलनाडु राजभवन के द्वारा जारी किए गए प्रेस-विज्ञप्ति में कहा गया है कि “हमारे संज्ञान में आया है कि मीडिया में यह संदेश प्रसारित किया जा रहा है कि तमिलनाडु के माननीय राज्यपाल ने बिहार के एक व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई को मंजूरी दी है। माननीय राज्यपाल ने किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कोई स्वीकृती नहीं दी है। हम नागरिकों से यह अनुरोध करते हैं कि वे ऐसे असत्यापित फॉरवर्ड या सामग्री को साझा/प्रचारित न करें। झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह सूचना सत्य नहीं है।”
बता दें कि वायरल खबरों में यह बताया जा रहा था कि मनीष कश्यप को कम से कम 11 महीने तक जेल में ही रहना पड़ सकता है। कश्यप पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाने के राज्य सरकार के फैसले पर तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने मुहर लगा दी है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More