
Bharat varta desk:
मणिपुर के शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद देश में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा हो रहा है। विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया और मणिपुर मामले पर चर्चा की मांग की। हालांकि, केंद्र की मोदी सरकार चर्चा करने से बचती नजर आई। ऐसे में हंगामे के बीच संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों से जनहित में सदन में कार्यवाही चलाने की बात कही थी। विपक्ष ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर में हो रही हिंसा पर संसद में एक बयान दें।
कांग्रेस ने मोर्चा खोला
उधर, मणिपुर की घटना और स्थिति को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।
प्रधानमंत्री बोले-मेरा दिल क्रोध से भरा, कठोर से कठोर कार्रवाई होगी
इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मेरा हृदय पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले, कितने हैं-कौन हैं, यह अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं।’
क्या है मामला
बता दें कि मणिपुर में जारी हिंसा के बीच एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों की भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रही है। इस दौरान कथित तौर पर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के भी आरोप हैं। वीडियो सामने आने के बाद से ही विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हो गया है। मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे पर हंगामा होने के आसार हैं। सरकार भी संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More