Bharat varta desk:
झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री रामेश्वर उरांव समेत 32 लोगों के यहां एक साथ ईडी की रेड चल रही है . बताया जा रहा है कि शराब घोटाले को लेकर यह छापेमारी की गई है. यह छापेमा थी देवघर स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विनोद आनंद झा के पोते अभिषेक झा के आवास पर भी चल रही है। रांची से लेकर देवघर , दुमका, जामताड़ा के दर्जनों ठिकाने खंगाले जा रहे हैं। शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके अन्य सहयोगियों के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी छानबीन हो रही है। इनमें कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में इन लोगों की संलिप्तता पाई गई है। मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे का नाम आने के कारण उनके यहां छानबीन हो रही है। 100 से अधिक अधिकारी और जवानों को यदि ने ईडी अभियान में लगाया है। गोड्डा में पूर्व भाजपा विधायक मनोहर टेकरीवाल के भाई के घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान को भी घेरे में लिया गया है। इतनी बड़ी कार्रवाई से झारखंड में हड़कंप मचा हुआ है।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More