बड़ी खबर

मंत्री ने पटना के डीएम, एसपी को क्षमा किया, विधानसभा में भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ हंगामा


Bharat varta desk: कल विधानसभा में मंत्री जिवेश मिश्र मिश्रा की कार रोके जाने के मामले में मंत्री ने पटना के डीएम और एसपी को क्षमादान दे दिया है। यह जानकारी मंत्री ने खुद आज विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि कल रात डीएम और एसपी क्षमा मांगने उनके घर पर आए थे। उन्हें मैंने इस शर्त पर क्षमा कर दिया है कि वे उस व्यक्ति को चिन्हित करके दंडित करेंगे जिसने उनकी गाड़ी को रोका था। कल मंत्री उस समय आगबबूला हुए थे जब मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के बाद डीएम और एसपी के लिए उनकी गाड़ी को विधानसभा में घुसने से रोक दिया गया था। मंत्री के क्षमा कर देने के बाद भी आज विपक्ष के विधायकों ने इस मुद्दे पर काफी हंगामा किया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि यह सदन का अपमान है। कई विधायकों ने कहा कि पहले विधायकों की पिटाई हुई और अब मंत्री की बारी है। विपक्ष ने बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा में प्रदर्शन किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

6 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 week ago