पॉलिटिक्स

मंत्री के कैंपस में शराब, बिना पिए नहीं सोते कई नेता और अफसर, जानिए विधानसभा में क्या-क्या हुआ…..

पटना संवाददाता : शराबबंदी को लेकर बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जमकर बवाल होता रहा. सदन कई गंभीर आरोपों का भी गवाह बना. प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगा दिया कि बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के घर से शराब की बरामदगी हुई है. सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की है? दूसरी ओर तेजस्वी की पार्टी के ही एक विधायक भाई बिरेंद्र ने यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि राज्य में कई नेता और अफसर ऐसे हैं जो बिना पिए रात में नहीं सोते हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे उन लोगों के नाम बताएं. इस पर विधायक ने कहा कि यह अत्यंत गोपनीय मामला है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे अलग से उनका नाम दे दें . इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विधायक जी अपना अनुभव बता रहे थे .. विपक्ष के विधायक आज शराबबंदी के मुद्दे पर सदन में विशेष चर्चा की मांग कर रहे थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

10 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago