
Bharat varta desk:
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नए वायरल वीडियो में चंडीगढ़ से पैसे ट्रांसफर करने की बात होती दिख रही है। बिचौलिया कह रहा है कि हर महीने सीए बताएगा कि 50 करोड़ आने हैं या 100 करोड़ आने हैं या 500 करोड़ आने हैं और देवेंद्र बहुत ही मासूमियत से ”ठीक है, नो प्रॉब्लम” कहते हुए प्रतीत हो रहे हैं। फिर वो पूछते हैं कि पहले महीने में कितना आएगा और बिचौलिया कहता है 250 करोड़। बिचौलिए से कहते हैं कि तुम अपने अकाउंट में ले लो और वो कहता है कि 50 प्रतिशत इक्विटी स्टेक अपने पास रखिए।
इसके पहले मंत्री के इस बेटे का एक और वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें करोड़ों के लेनदेन का जिक्र है। भाजपा के नेताओं ने दोनों वीडियो को फर्जी बताया है। यहां बता दें कि केंद्रीय मंत्री तोमर मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More