
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा भोजपुरी और मगही को बाहरी भाषा बताने पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और झारखंड एक ही परिवार है। बिहार के लोगों को झारखंड से प्रेम है। हम लोग झारखंड के लोगों की बहुत इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं लोग क्यों ऐसा बयान देते रहते हैं? उन्होंने कहा कि यह पॉलिटिकल बयान है।
यहां बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि वह झारखंड का बिहारी करण नहीं होने देंगे। भोजपुरी और मगही डोमिनेटेड लैंग्वेज है। यह बिहार के लोगों की भाषा है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झारखंड 2000 में जब बिहार से अलग हुआ तो यहां के लोगों में मायूसी थी। पर, आज बिहारवासियों में इसको लेकर कोई उदासी नहीं है। बिहार में व्यापक पैमाने पर विकास हुआ है। पहले झारखंड में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रोजी रोजगार के लिए जाते थे, पर आज यही स्थिति नहीं है।
Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More
Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More