पॉलिटिक्स

भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता तो गंगा जल छिड़क कर टीएमसी में लिए गए वापस


कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता
पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भाजपा से टीएमसी में लौटने का सिलसिला न केवल नेताओं का जारी है बल्कि कार्यकर्ताओं का भी। कई जिलों में स्थिति यह है कि भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी में आने के लिए धरना , प्रदर्शन और भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। तृणमूल नेताओं के दावे के मुताबिक शुक्रवार को बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस के सामने करीब 300 भाजपा समर्थक भूख हड़ताल पर बैठ गए। वे पार्टी में वापस बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। ये वैसे कार्यकर्ता थे जो चुनाव के पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। अंत में टीएमसी के नेताओं ने भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर गंगाजल छिड़क कर उन्हें वापस बुलाया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि गंगाजल इसलिए डाला गया कि भाजपा में जाने से उनकी बुद्धि दूषित हो गई है वह ठीक हो जाए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

4 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago