
Bharat varta desk:
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास रविवार (25 फरवरी) की देर शाम भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में गायक और राइटर भी शामिल हैं. स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. स्कॉर्पियो में दो महिलाएं सहित आठ लोग सवार थे. वहीं बाइक पर एक व्यक्ति सवार था. हादसे में सबकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. इन सबकी पहचान हो गई है. इस घटना में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके राइटर की भी मौत हुई है.
मरने वालों में ये 9 लोग हैं शामिल
छोटू पांडेय, इटाढ़ी थाना, बक्सर
सिमरन श्रीवास्तव, खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव, कानपुर, उत्तर प्रदेश
प्रकाश राय, कम्हरिया, मुफस्सिल थाना, बक्सर
दधिबल सिंह, देवकली गांव, मोहनिया, कैमूर
अनु पांडेय, इटाढ़ी थाना, बक्सर
शशि पांडेय, इटाढ़ी थाना, बक्सर
सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा, पिथनी ग्राम इटाढ़ी, बक्सर (ये गायक छोटू पांडे के लेखक हैं)
बागिस पांडेय, इटाढ़ी, बक्सर
आंचल, हनुमान नगर चेंबूर, तिलक नगर, मुंबई, (अभिनेत्री हैं)
मौके पर पहुंचे बक्सर सांसद अश्विनी चौबे
देर रात घटना की सूचना मिलते ही बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दिल्ली से बनारस होते हुए रामगढ़ में शादी समारोह में जाना था. कैमूर डीएम का फोन आया और उन्होंने इसकी जानकारी दी. पहले तो मरने वालों की पहचान नहीं हो पा रही थी. बाद में पता चला. इसमें जितने कलाकार थे सभी अच्छे थे. लगभग सारे कलाकारों के साथ मैंने मंच पर कार्यक्रम किया है. हृदय विदारक घटना को देखकर काफी दुख हुआ.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More