
Bharat varta desk:
सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी, नीरव मोदी समेत करीब 300 भारतीय हस्तियों के विदेशों में छिपाकर रखी गई संपत्ति का खुलासा हुआ है। पंडोरा पेपर्स के जरिए देश के धनपतियों और शक्तिशाली लोगों के काले धन का यह बड़ा खुलासा है। यहां बता दें कि क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजा जा चुका है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पंडोरा पेपर्स में 300 भारतीयों के नाम दर्ज हैं।
दुनिया भर की 14 कंपनियों से मिलीं लगभग एक करोड़ 20 लाख फाइलों की समीक्षा से विश्व के सैकड़ों नेताओं, अरबपतियों, मशहूर हस्तियों, धार्मिक नेताओं और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के उन निवेशों का खुलासा हुआ है, जिन्हें पिछले 25 साल से हवेलियों, समुद्र तट पर बनीं विशेष संपत्तियों, नौकाओं और अन्य संपत्तियों के माध्यम से छुपाकर रखा गया था।
‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ ने यह रिपोर्ट जारी की है जो 117 देशों के 150 मीडिया संस्थानों के 600 पत्रकारों के सहयोग से तैयार की गई है। इस रिपोर्ट को ‘पेंडोरा पेपर्स’ (भानुमति से पिटारे से निकले दस्तावेज) बताया जा रहा है। क्योंकि इसने प्रभावशाली और भ्रष्ट लोगों के छुपा कर रखे गए धन की जानकारी दी और बताया कि इन लोगों ने किस तरह अरबों डॉलर की अवैध संपत्ति को छिपाने के लिए विदेशी खातों का उपयोग किया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More