
Bharat varta desk:
आईआईटियंस के साथ छेड़खानी करने वाला खूंटी का आईएएस अधिकारी 2 दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मगर इस घटना के दूसरे ही दिन आईआईटियंस को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला झारखंड कैडर का भारतीय वन सेवा का अधिकारी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बलात्कार के आरोपी चाईबासा वन प्रमंडल के प्रोबेशनर डीएफओ अंशुमन राजहंस को दिल्ली पुलिस ने कोलकाता के सियालदह से गिरफ्तार किया है। अंशुमान भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2020 बैच के अधिकारी है , जिन्हें झारखंड कैडर मिला था। दिल्ली से आईआईटी करने वाला अंशुमान को वर्ष 2018 की सिविल सर्विस परीक्षा में एलायड मिला था। लेकिन वर्ष 2020 की सिविल सर्विस परीक्षा में उसका चयन भारतीय वन सेवा में हुआ। जिस लड़की ने अंशुमान पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है वह भी इंजीनियरिंग करने के बाद अंशुमान के साथ दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी करती थी। उस दौरान उसकी दोस्ती अंशुमान से हुई। एफ आई आर के मुताबिक अंशुमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो मंदिर में शादी भी कर दी जब रजिस्टर्ड शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। युवती ठाणे रहने वाली है।
15 मई को युवती ने दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में एक केस दर्ज कराया था।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More