भाजपा सांसद गिरफ्तार

Bharat varta desk: भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सांसद ने अपनी गिरफ्तारी की जानकारी खुद ट्विटर के जरिए दी है। राजस्थान के सांसद किरोड़ी लाल मीणा को ऐतिहासिक आमागढ़ किले की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के सांसद पर आरोप है कि उन्होंने किले पर झंडा फहराया है जबकि पुलिस ने उस जगह पर आवाजाही रोक दी थी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सासद आमागढ़ किले के मंदिर में पूजा करना चाहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब गरमा गया जब‌ कांग्रेस विधायक राकेश मीणा में किले में लगाए गए भगवा झंडा को फाड़ दिया। इसके बाद सांसद मीणा ने समाज का झंडा किले पर लहरा दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांसद की गिरफ्तारी की निंदा की है। यहां बता दें कि यह किला और मंदिर समाज के दो वर्गों के बीच विवाद का केंद्र बन गया है। इसको लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago