भाजपा प्रदेश मंत्री के घर शराब बरामद, नेता, उनका बेटा समेत पांच गिरफ्तार

पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार में शराबबंदी सफल नहीं हो रही है इसके वजह अक्सर बताए जाते हैं कि यहां के नेता और अफसर शराब माफियाओं से मिले हुए हैं. यह बात वही अक्सर कही जाती है कि सत्तारूढ़ दलों के कई नेता और उनके परिजन इस धंधे में शामिल हैं. कुछ दिन पहले मुजफ्फरपुर के रहने वाले बिहार सरकार के एक मंत्री और भाजपा नेता के भाई के स्कूल में शराब की गाड़ियां पकड़ी गई थी. लेकिन लोगों का आरोप है कि पार्टी और सरकार ने साफ तौर पर मंत्री और असली दोषियों को बचा लिया. अब एक और भाजपा नेता का नाम शराब के धंधे में सामने आया है. बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने चभच्चा चौक स्थित शकील अहमद के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. पुलिस ने शकील अहमद को उनके चार लोगों के साथ गिरफ्तार किया है. शकील अहमद भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बताए जाते हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री शकील अहमद के घर से 45 बोतल बियर व अंग्रेजी शराब तथा 60 बोतल नेपाली देसी शराब की बोतलें जब्त की गई है. उन्होंने बताया कि पहले शकील अहमद का पुत्र मो0 आसिफ शराब बेचते पकड़ा गया था. उसकी निशानदेही पर शेष लोग पकड़े गए हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

6 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

6 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

7 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago