
Bharat Varta Desk : बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने उम्मीदवारों का एलान किया। गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
कुसुम देवी दिवंगत विधायक सुभाष सिंह की पत्नी है।
मोकमा के बाहुबली नेता नलिनी रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी लोजपा के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं।
महज 2 हजार वोटों से हारे थे ललन सिंह
भूमिहार बहुल मोकामा में अनंत सिंह को कोई अगर टक्कर देता है तो वह नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह हैं। बीकॉम शैक्षणिक योग्यता वाले ललन सिंह की क्षवि भी बाहुबली की रही है। कभी सूरजभान सिंह और ललन सिंह की जोड़ी के चर्चे होते थे। कहा तो यह भी जाता है कि सूरजभान के पीछे ललन सिंह बड़ी ताकत थे। 2005 में ललन सिंह ने अनंत सिंह के खिलाफ लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान ललन सिंह दो हजार से भी कम वोटों से पीछे रह गए थे। इसके बाद 2010 में ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी ने भी लोजपा के टिकट पर अनंत को कड़ी टक्कर दी थी।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More