
पटना संवाददाता: जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज से शुरू हो रही है। 2 दिनों तक चलने वाली इस बैठक पर सब की नजर है। इस बैठक में जदयू को अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की ओर से मिले झटके पर मंथन होने की संभावना जताई जा रही है। जदयू का इस मुद्दे पर क्या स्टैंड होगा, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक के ठीक पहले अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इस पर जदयू के बड़े नेता सन्न रह गए हैं, लेकिन कोई इस पर कुछ बोल नहीं रहा है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस पर बाद में बात की जाएगी। यह संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस पर रायशुमारी करेंगे। बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही जदयू पर भाजपा का यह दाव भारी पड़ा है।
चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा
इसके साथ बैठक में विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर भी विचार किया जाना है। चुनाव में जदयू के विधायकों की संख्या घट गई है। ऐसा क्यों हुआ, इसके बारे में नेताओं की राय ली जाएगी। सरकार चलाने में भाजपा के साथ कैसे तालमेल बैठाया जाए, इस संबंध में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बंगाल चुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने की योजना बनाने के साथ दूसरे राज्यों में संगठन विस्तार करने पर भी राष्ट्रीय परिषद में फैसला होगा। बैठक में दूसरे राज्यों के जदयू के नेता भी शामिल होने वाले हैं।
नीतीश के उत्तराधिकारी पर भी चर्चा की संभावना
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के नाम पर भी चर्चा होने की संभावना है। नीतीश के उत्तराधिकारी के तौर पर सांसद आरसीपी सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है। बता दें कि नीतीश कुमार का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दूसरा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं या अपने किसी विश्वस्त नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएंगे।
Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More