पॉलिटिक्स

भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, अश्विनी चौबे के बेटे का कटा टिकट

NewsNLive Desk : भागलपुर विधानसभा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का टिकट भाजपा ने काट दिया है। रविवार को पार्टी के 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हुई। जिसमें भागलपुर विधानसभा से पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। अर्जित पिछला विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन करीब 9 हजार वोटों से हार गए थे। उनके खिलाफ भाजपा में बगावत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार दिया विजय शाह खड़े हो गए थे जिन्हें 14000 से अधिक वोट आए थे। इस बार रोहित पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है, वह प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के अत्यंत नजदीकी रहे हैं। पीरपैंती से अमन पासवान की जगह ललन पासवान को उम्मीदवार बनाया है। अमन कुमार पासवान पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। वहीं पटना के दीघा विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल गंगा प्रसाद के बेटे संजीव कुमार चौरसिया को दुबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पटना जिले के मनेर विधानसभा सीट से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद को उम्मीदवार बनाया गया है। निखिल आनंद टीवी पत्रकार रहे हैं। निखिल के दादाजी मनेर के प्रथम विधायक थे। भागलपुर के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक कुमार इंजीनियर शैलेंद्र को फिर से मौका दिया गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

9 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago