
पटना : भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रविवार को जदयू में शामिल हो गए। राजीव रंजन पहले भी जदयू से नालंदा जिले के इस्लामपुर सीट से विधायक रह चुके हैं।उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेहद करीबी माना जाता रहा है। रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। राजीव रंजन ने ललन सिंह के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।
जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजीव रंजन को जदयू की सदस्यता दिलाई तो ललन सिंह ने कहा- आप कहां भगवा में चले गए थे। आपको हम जदयू में ला रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि राजीव रंजन रास्ता भटक गए थे। वे बड़का झूठा पार्टी में चले गए थे उन्होंने कहा कि भाजपा सुबह से शाम तक झूठ का पुलिंदा बोलती रहती है।
वहीं, रामचरित मानस पर शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि गठबंधन का मतलब यह नहीं कि हम उस पार्टी पर नियंत्रण रखें। हमने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। उस पार्टी का अपना नेतृत्व है। उनकी पार्टी फैसला लेगी। जदयू सभी धर्म और सभी के भावनाओं का सम्मान करती है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More