Categories: Uncategorised

भागलपुर: मेरा हवाई अड्डा गुम हो गया है!

  • अजीत कुमार सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता

भागलपुर: झूठा है तेरा वादा ! वादा तेरा वादा, वादा तेरा वादा… मेरा हवाई अड्डा गुम है…! सिल्क सिटी भागलपुर का हवाई अड्डा गुम हो गया है! 1969 से 1971 के दौर में भागलपुर में सेवा था और आज भागलपुर को हवाई सेवा के लिए तरसा के रखा गया है। मानो ऐसा कि हवाई जहाज के लैंडिंग के लिए भागलपुर हवाई अड्डा ही गुम हो गया हो।

भागलपुर का सपना हवाई सेवा के संबंध में लगातार भांति-भांति का आश्वासन मिलते रहा, सुनते भी रहा, मीडिया की सुर्खियां भी बनते रहा, पर अब तक सपना देखने वालों को दिखाने वालों ने दिखाते आ रहा है। ऐसा लगता है जैसे सपना दिखाने वालों ने इस मुद्दे को मुद्दा बनाए रखा है। लगातार चुनावी मुद्दा बना कर सिर्फ वोट बटोरने का काम हुआ है। हाल फिलहाल चुनावी मौसम के दौरान कई नेताओं का प्रयास सोशल मीडिया व समाचारों में छाया रहा। ऐसी बातें खूब सुनने व पढ़ने को मिला – “शुरू होगी विमान सेवा, ट्रायल कल। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना से भागलपुर जुड़ने जा रहा है। हवाई सेवा शुरू करने अब स्काईफिशर के बाद अब हिमालयपुत्र एविएशन आ रही है। दरभंगा की तर्ज पर भागलपुर में भी हवाई अड्डे का निर्माण होगा।” पर आज तक निकला है ढाक के तीन पात।

हवाई सेवा के आभाव में भागलपुर सहित पूरे अंग क्षेत्र के लोगों, सिल्क व्यापारियों, मरीजों, चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापार पर ही नहीं भागलपुर के विकास पर भी इसका असर पड़ रहा है। हवाई सेवा होना भागलपुर के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक पुनरुत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होता। भागलपुर पिछड़ रहा है, वहीं देवघर और दरभंगा से नियमित हवाई सेवा, पर भागलपुर कहां?

चिड़िया उड़, मैना उड़, कौवा उड़ सुनते सुनते भागलपुर की जनता थक चुकी है, हार चुकी है, जनता भी अब गूंगी सी लगती है।

हाल में पुनः हमें एक घुट्टी पिलाई गई है “दरभंगा के बाद अब भागलपुर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की बारी है”! एक बात तो बताना ही भूल गया एक महाशय दूसरे महाशय पर आरोप लगा बैठते हैं कि “पूर्व में जब हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास किया गया तो कुछ लोगों ने व्यवधान डाला।”

लगता है भागलपुर का यही मुक़्क़द्दर है, पर उम्मीद है कोई इसका सिकंदर जरूर बनेगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago