
पटना संवाददाता: राज्य सरकार ने भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार समेत 6 IAS अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इन अफसरों को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गई है. प्रोन्नति पाने वालों में उत्पाद आयुक्त कार्तिकेय धनजी, भागलपुर डीएम प्रणव कुमार, आईएएस सतीश कुमार सिंह, आईएएस संजय दुबे और आईएएस डॉ. संजय सिन्हा, आईएएस गिरिवर दयाल सिंह के नाम शामिल हैं.
20 आईएएस अफसर बदले गए: इसके अलावा बिहार सरकार ने 20 आईएएस अफसरों का तबादला भी कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2016 और 2017 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों को हाल हीं में प्रमोशन मिला था, जिन्हें नई पोस्टिंग मिली है. तबादले की सूची में सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव और एडीएम रैंक के अधिकारी शामिल हैं. इनमेंराम अनुग्रह नारायण,अरुण कुमार,ओम प्रकाश पाल, जय शंकर प्रसाद, नीलम चौधरी,निवेदिता राय,विजय रंजन, पंकज पटेल, संजय कुमार सिंह,मनोज कुमार झा, कृत्यानंद सिंह, विमलेश कुमार झा,संजय कुमार उपाध्याय, राकेश मोहन, दयानंद मिश्र, रामेश्वर पाण्डेय, राज कुमार सिन्हा, श्याम किशोर, राम ईश्वर और प्रभु राम का तबादला किया गया है.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More