
ओडीशा के तट पर गुंजी सुपर सोनिक मिसाइल
मारक क्षमता ब्रह्मोस मिसाइल की हुई 400 किलोमीटर
नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को ओडिशा तट पर एक टेस्ट फैसिलिटी से स्वदेशी बूस्टर के साथ एक विस्तारित-रेंज वाले सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल को बालासोर जिले में ‘इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज ‘(आईटीआर) से एक मोबाइल लांचर से सुबह करीब 10.30 बजे लॉन्च किया गया। भारत-रूस के संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस मिसाइल की मार करने की क्षमता लगभग 400 किलोमीटर है।ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, “विस्तारित रेंज वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई।
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की खासियत
ब्रह्मोस मिसाइल मध्यम दूरी तक मार करने वाली रामजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, लड़ाकू विमान अथवा जमीन से लांच किया जा सकता है। मेक इन इंडिया के तहत रूस के साथ मिलकर भारत ने ब्रह्मोस को डेवलेप किया है। ये 400 किलोमीटर की दूरी तक आसानी से मार कर सकती है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More