पॉलिटिक्स

बोचहा सीट पर चुनाव के पहले भारी उठापटक, राजनीतिक पारा परवान पर


Bharat varta desk: ‘ बिहार में मुजफ्फपुर जिले की बोचहा विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के पहले ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उम्मीदवार चयन को लेकर भारी उठापटक है। हर दल उम्मीदवारों कि छीना झपटी कर रहे हैं।
सबसे पहले यहां भाजपा ने वीआईपी को झटका दिया जब वीआईपी की सीट को छीन लिया। पिछली बार एनडीए से चुनाव लड़कर वीआईपी के मुसाफिर पासवान विधायक बने थे। उनके असामयिक निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने वीआईपी की परवाह किए बिना यहां से बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है जो यहां से बीजेपी की ओर से विधायक भी रह चुकी हैं। यहां से वीआईपी की ओर से मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान चुनाव लड़ना चाहते थे। भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वीआईपी अमर को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में थी मगर इसी बीच राजद ने वीआईपी के खेमे में सेंध लगा दी औरअमर पासवान को अपनी पार्टी में शामिल करके उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। यह स्थिति वीआईपी के लिए काफी असहज बन गई थी। मगर वीआईपी ने भी आरजेडी से तुरंत बदला ले लिया। उसने आरजेडी से पिछली बार चुनाव लड़े रमई राम की बेटी गीता देवी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। आरजेडी से टिकट नहीं मिलने से रमई राम नाराज चल रहे हैं। वे टिकट का दावा करने आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के पास भी पहुंचे थे। वीआईपी के संस्थापक का बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने रमई राम के असंतोष को भुनाया और उनकी बेटी को अपने खेमे में कर लिया। उम्मीदवारों की छीना झपटी के बीच तीनों दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस सीट पर राजनीतिक माहौल अत्यधिक गर्म हो गया है। अब देखना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है क्या सीन बन रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

4 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago