बड़ी खबर

बैठकर काम करने से रीढ़ की हड्डी में हो रही परेशानी

कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के कारण लगातार लोग बैठकर कर रहे घरों में काम

नईदिल्ली :  कोरोना महामारी आज वैश्विक स्तर पर सबसे गंभीर विषय है. कोरोना संक्रमण के कारण विश्वभर में अभी तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं इससे अभी तक 10 लाख से ज्यादा की मौत हुई है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया था. इस दौरान लगभग कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से रह कर काम करने की सलाह दी. वहीं अब घर पर रह कर देर तक एक ही पोजिशन में बैठकर काम करने कारण ज्यादातर लोगों को पीठ और कमर दर्द की शिकायत हो रही है.

घर से काम करते समय खराब कम्फर्ट जोन लंबे समय तक रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके साथ ही अगर आप किसी भी तरह का एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो बैठने या लेटते समय में अपकी रीढ़ की हड्डी में तकलीफ हो सकती है.

लेट कर काम करने से भी पीठ की मांसपेशियों पर भारी मात्रा में दबाव पड़ता है.

इस परेशानी से बचने के उपाय

1. वर्क फ्रॉम होम के दौरान अपनी रीढ़ की हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए झुक कर काम करने से बचना होगा. इसके लिए अपने लैपटॉप को एक टेबल पर रखकर काम करना सबसे सही माना गया है.

2. अपने काम को खत्म करने के लिए एक शेड्यूल बनाएं इसके साथ ही काम के दौरान अपने लिए भी समय निकालें और कुछ समय अंतराल के बाद छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें.

3. काम के दौरान लिए गए ब्रेक के समय में आप कुछ छोटी एक्सरसाइज या एक हल्की सा वॉक कर सकते हैं. इससे मांसपेशियां हेल्दी रहती हैं.

4. अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर सलाद और फलों को शामिल करें. इससे शरीर को जरूरी विटामिन मिलते हैं और वजन को बढ़ने से भी रोका जा सकता है.

5. कभी-कभी देखा जाता है कि शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर भी हड्डियों में दर्द होता है. ऐसे में जब हम किसी भी तरह घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं तो कुछ समय के लिए सूरज की धूप में जरूर जाएं और शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करें.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

5 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

1 day ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago