
दिल्ली संवाददाता
ट्रैक्टर रैली में हिंसा पर पुलिस की सख्ती और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद किसान नेता बैकफुट पर आ गए हैं . उन्होंने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस से माफी मांगी है . यही नहीं उन्होंने 30 जनवरी को उपवास पर रहने का ऐलान किया है . इसके साथ एक फरवरी को आयोजित संसद मार्च को रद्द कर दिया है .
गुरुवार को किसान नेता युद्धवीर सिंह ने ट्रैक्टर रैली में हुए उपद्रव को लेकर दिल्ली पुलिस ने माफी मांगी है. उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि इस घटना के लिए वे काफी शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा है कि जो दो संगठन आंदोलन से अलग हुए हैं, वो पहले से ही संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं थे. पहले भी दोनों संगठन आंदोलन से अलग की थे, लेकिन उनके इलाकों में जब लोगों का दबाव बना तो वे आंदोलन से जुड़ गए थे. युद्धवीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन जो कुछ हुआ वह शर्मनाक था. उसकी हम निंदा करते हैं और इसके प्रायश्चित के लिए 30 जनवरी को एक दिवसीय उपवास भी करेंगे. दिल्ली पुलिस में भी हमारे ही भाई हैं, उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह भी शर्मनाक है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More