Categories: बड़ी खबर

बैंक अधिकारी ने की सुसाइड, आईपीएस अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया, पूर्व एसएसपी पर केस दर्ज


Bharat varta desk:
पंजाब नेशनल बैंक के एक महिला अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने इसके लिए एक आईपीएस अधिकारी समेत तीन लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
मृतका के परिजनों की शिकायत पर अयोध्या के पूर्व एसएसपी आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षी अनिल रावत और मंगेतर विवेक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अयोध्या के पंजाब नेशनल बैंक के साहेबगंज शाखा की डिप्टी मैनेजर 32 वर्षीय श्रद्धा गुप्ता मूल उसे लखनऊ की रहने वाली थी।
मृतका के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। सुसाइड नोट में श्रद्धा ने लिखा कि पापा-मम्मी मेरे सुसाइड की वजह अयोध्या के विवेक गुप्ता, आशीष तिवारी और अनिल रावत ये तीन हैं। आई एम सॉरी फॉर दिस।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह दूध वाले ने जब बैंक अधिकारी का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। उसने मकान मालिक को यह जानकारी दी। उसके बाद खिड़की से देखा गया तो बैंक अधिकारी को फांसी से लटकते हुए पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago