
Bharat varta desk: ड्रग्स मामले में जेल में बंद बेटे आर्यन खान से गुरुवार को शाहरुख खान मुंबई के आर्थर रोड जेल पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान करीब 9 बजकर 10 मिनट में वेटिंग रूम गए। आर्यन के ड्रग्स केस में फंसने के बाद उनके पिता शाहरुख से आमने-सामने यह पहली मुलाकात है। कोविड प्रोटोकॉल के चलते शाहरुख आर्यन से नहीं मिल पा रहे थे। आज से नए नियम के मुताबिक परिजनों को मिलने की इजाजत दी गई है। जिसका फायदा उठाकर शाहरुख खान ने आर्यन से आमने सामने मुलाकात की। आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार जमानत का विरोध कर रहा है। एनसीबी की सभी दलीलें मुख्य रूप से व्हाट्सएप चैट पर आधारित है। अब आर्यन खान की जमानत के लिए उनके वकील ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More