Categories: अपराध

बेखौफ अपराधी ,थानेदार की बंगाल में पीट-पीटकर हत्या, पिता पुत्री को गोलियों से भूना


भारत वार्ता डेस्क: किशनगंज जिले के नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिले की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के एक इलाके में गए थे लेकिन वहां के लोगों ने बदमाशों के समर्थन में जमा होकर इंस्पेक्टर को घेर लिया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. यह घटना पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा के नजदीक पनतापारा में हुई है.

आज सुबह उनकी लाश को किशनगंज लाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज के थानेदार पर हमले की सूचना बंगाल के स्थानीय पुलिस को दी गई मगर वहां की पुलिस ने चुप्पी साध ली.

बाप- बेटी पर हमला, बाप की मौत

वहीं दूसरी ओर गोपालगंज के गोपालपुर स्थित राजा बाजार में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे पिता और पुत्री को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. पिता की मौत हो गई है जबकि पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी है . पुलिस हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है.
मृतक का नाम बद्री ठाकुर बताया जा रहा है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago