
रांची भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड उच्च न्यायालय ने आज प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीशों का तबादला किया है. बंशीधर तिवारी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय डाल्टनगंज को साहिबगंज का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं राकेश कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गोड्डा को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतरा, पीयूष कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रांची को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा, विजय कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गढ़वा को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरायकेला बनाया गया है. इसके अलावा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाकुड़ ओमप्रकाश पांडे को लातेहार, मनोरंजन कवि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा को दुमका, अखिल कुमार रजिस्ट्रार इस्टैब्लिशमेंट झारखंड हाई कोर्ट रांची को पाकुड़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुमका राम शर्मा को धनबाद इसके अलावे अनिल कुमार पीएस मुख्य न्यायाधीश झारखंड हाई कोर्ट रांची को जमशेदपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया गया है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More