
Bharat varta deskk: बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो चुका था। विभिन्न टेलीग्राम ग्रुप पर प्रश्न पत्र परीक्षा से कुछ मिनट पहले वायरल किए गए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्र मूल प्रश्न पत्र से मैच कर गए हैं। इस मामले में आरा के वीर कुंवर सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सैकड़ों छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ अंदर जाने की इजाजत दी गई। उन्हें समय से पहले ही प्रश्नपत्र लीक कर दिए गए तथा एक खास कमरे में बैठाकर परीक्षा ली गई। जबकि, अन्य परीक्षार्थियों को विलंब से प्रश्नपत्र दिए गए। बीपीएससी में इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि एक न्यूज़ चैनल ने प्रश्न पत्र के आउट होने की खबर चलाई है लेकिन इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More