Bharat varta desk: बिहार में आज से विधानमंडल के बजट ( 2022-23 ) सत्र की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल फेगू चौहान के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा किया। सरकार के खिलाफ विपक्षी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। मलिक विधायक सत्यदेव राम अपनी सीट पर खड़ा होकर विरोध जताने लगे।
उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 2021-21 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के आधार पर राज्य के आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है। सर्वेक्षण में कोरोना काल में भी राज्य में आर्थिक गतिविधियों के जारी रहने और राज्य सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति बने रहने का दावा किया गया।
वहीं 2022-23 का वार्षिक बजट 28 फरवरी को उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद पेश करेंगे। बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए आज एनडीए के सभी मंत्री और विधायकों की बैठक होगी। यह बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा।
Bharat varta Desk बिहार में 11 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. अजय यादव… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या में भगवान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 80… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में पुलिस ने रविवार (9 फरवरी) को हजारीबाग सदर के पूर्व… Read More
लेखक : अमित कुमार यादव, शोधार्थी, राजनीतिक विज्ञान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा… Read More
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।… Read More