
पटना संवाददाता
बिहार सरकार ने 4 जनवरी से राज्य के स्कूल और कॉलेजों को खोलने का निर्णय लिया है . लेकिन कक्षा में 50 फ़ीसदी से अधिक छात्रों की उपस्थिति नहीं होगी .शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपति, सभी डीएम और डीईओ को पत्र भेजा है.
4 जनवरी 2021 से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई शुरू होगी. विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष की कक्षाओं एवं सरकारी प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जाएंगे. इनमें छात्रों की उपस्थिति हर हाल में 50 फ़ीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके नीचे की कक्षा में पढ़ाई का फैसला 18 जनवरी के बाद स्थिति की समीक्षा के उपरांत लिया जाएगा. कक्षा में सोशल डिस्टेंस का पालन अनिवार्य होगा. सरकार की ओर से सभी बच्चों को दो-दो मासिक दिए जाएंगे. प्रधान सचिव ने अपने निर्देश में अभी कहा है कि अभिभावकों की अनुमति और सहमति के बाद ही बच्चे स्कूल और कॉलेजों में आएंगे. यदि कोई छात्र घर पर ही जाकर पढ़ना चाहेगा तो उसे अनुमति होगी. सरकार के निर्देश में कहा गया है कि नए कक्षाओं में दाखिला के समय बच्चों का आना जरूरी नहीं होगा. केवल अभिभावक आएंगे. कोशिश यह होनी चाहिए कि ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की जाए.
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More