बड़ी खबर

बिहार में 22 आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta desk

बिहार की नीतीश सरकार ने एक बार फिर राज्य के 22 आईएएस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. समान प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. कई विभाग के सचिव बदले गए हैं. कार्तिकेय धनजी सचिव पत्र निर्माण विभाग बनाए गए हैं. जबकि रचना पाटिल संग्रहालय निदेशक बनाई गई हैं. वहीं मानवेंद्र कुमार बिहार शिक्षा वित्त निगम के मुख्य कार्य  पदाधिकारी बनाए गए हैं. 

इसके अलावा राहुल कुमार को विशेष सचिव वित्त विभाग, योगेंद्र सिंह को राज्य परियोजना निषेध, शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है. वहीं रंजीता को समाज कल्याण के निदेशक के पद पर भेजा गया है. रंजिता अगले आदेश तक सामाजिक सुरक्षा और समाज कल्याण विभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. वहीं आनन्द शर्मा पंचायती राज के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. 

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर सचिव गीता सिंह को पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है. नवीन कुमार सिंह अगले आदेश तक के लिए समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है. मो0 इबरार आलम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है. 

जीविका ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी को अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग आयुक्त, मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा रजीश कुमार, नंद लाल आर्य, विनोद सिंह, राजेश भारती और मो. वारिस खान समेत 22 आईएएस के पदों में बदलाव कर दूसरे विभाग में भेज दिया गया है. 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

5 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

7 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago